प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के अंतर्गत जिले में पूर्ण हो चुके आवासों में गृह प्रवेश कार्यक्रम का आयोजन हर्षोल्लास के साथ किया गया। कार्यक्रम के तहत जिले में नवम्बर माह से अब तक हुए कुल 1278 पूर्ण आवासों में स्थानीय परंपरा एवं रीति-रिवाज के अनुसार विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर गृह प्रवेश का उत्सव मनाया गया।