मनोहरथाना: डेरी का पुरा मे खेत पर कृषि कार्य करते समय 35वर्षीय किसान की मोत
मनोहरथाना थाना क्षेत्र के महाराजपुरा माजरा डेरी का पूरा में सोमवार को कृषि कार्य करने गया डालचंद पुत्र भंवरलाल भील खेत पर परिवार के सदस्यों को अचेत अवस्था में मिला। इस पर उसे मनोहर थाना स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित किया। पुलिस ने मंगलवार को परिजनों की रिपोर्ट के आधार पर सधिग्ध अवस्था में मौत का मामला दर्ज कर अनुसंधान शुरु किया।