पालीगंज: कुरकुरी गांव के पास ट्रैक्टर की टक्कर से एक बाइक सवार युवक हुआ घायल
Paliganj, Patna | Jun 23, 2024 पालीगंज के कुरकुरी गांव के पास ट्रैक्टर की टक्कर से एक बाइक सवार युवक घायल हो गया। जिसे इलाज के लिए स्थानीय लोगों के सहयोग से अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल बाइक सवार का इलाज चल रहा है। लोगों ने बताया कि अनियंत्रित ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार युवक घायल हो गया है। घायल युवक अरवल के प्रसाद इंग्लिश का राधे कुमार बताया जा रहा है।