इंदौर: सराफा क्षेत्र में पैदल जा रही महिला को एक युवक इंजेक्शन लगा कर हुआ फरार
Indore, Indore | Mar 13, 2024 घटना सराफा थाना क्षेत्र के बर्तन बाजार की है । यह पीड़ित महिला दुकान पर काम करती है । छुट्टी होने पर महिला अपने घर के लिए निकली थी तभी एक युवक ने पीछे से महिला को एक इंजेक्शन लगाया महिला के चिल्लाने पर आरोपी भाग निकला । इंजेक्शन किस दवाई का है यह साफ नही हो सका है । आरोपी का नाम किशोर बताया जा रहा है जो पिछले कई दिनों से महिला को परेशान कर रहा था ।