बलरामपुर: पुलिस अधीक्षक कार्यालय में एसपी विकास कुमार ने फरियादियों की समस्याएं सुनीं
10 जून मंगलवार सुबह 10 बजे से 12 बजे तक पुलिस अधीक्षक विकास कुमार द्वारा कार्यालय में आए हुए फरियादियों की समस्याओं को सुना गया उन्होंने लोगों की समस्याओं के गुणवत्तापूर्ण एवं त्वरित निस्तारण का निर्देश संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को दिया। पुलिस अधीक्षक ने कहा लोगों की समस्याओं का समाधान बलरामपुर पुलिस की प्राथमिकता है।