सुपौल: सुपौल के टाउन हॉल में 'सेवा, संकल्प, समर्पण' के 100 दिन पूरे होने पर सांस्कृतिक कार्यक्रम, डीएम ने दी जानकारी
Supaul, Supaul | Jul 25, 2026 सुपौल में बिहार सरकार के "सेवा, संकल्प और समर्पण" अभियान के 100 दिन पूरे होने के अवसर पर शनिवार को सुपौल के टाउन हॉल में भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ जिलाधिकारी सावन कुमार ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर उनके साथ उप विकास आयुक्त इंद्रवीर कुमार, भाजपा जिला अध्यक्ष नरेंद्र ऋषि देव सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।