शाहजहांपुर: कांवड़ यात्रा मार्ग पर मांस की दुकानें रहेंगी बंद, 6 जोन व 17 सेक्टर में होगी निगरानी; डीएम ने अधिकारियों के साथ की बैठक
शाहजहांपुर। जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में कांवड़ यात्रा-2026 की तैयारियों की समीक्षा बैठक हुई। बैठक में बताया गया कि यात्रा क्षेत्र को छह जोन और 17 सेक्टर में बांटकर जोनल, सेक्टर व स्टैटिक मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं। जिलाधिकारी ने कांवड़ मार्ग को सुरक्षित और सुगम बनाने, गड्ढे भरने,