इटावा: जसवंतनगर थाना पुलिस ने अंतर्जनपदीय शातिर चोर को 2 चोरी के ट्रेक्टर सहित किया गिरफ्तार, 3 अन्य साथी फरार
Etawah, Etawah | Jul 11, 2024 जसवंतनगर थाना पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर शंकर ढाबा के पास बंद पड़े भट्टे से अंतर्जनपदीय शातिर चोर, फिरोजाबाद निवासी राजेश कुमार उर्फ सुनील को गिरफ्तार किया। वही इसके तीन अन्य साथी अभिषेक, लालू उर्फ अजय, जैकी उर्फ भूरा मौके का फायदा उठाकर वहां से फरार हो गए, वहीं पुलिस ने थाना क्षेत्र से चोरी हुए 2 ट्रेक्टर बरामद किये है।