इटावा: जिला पंचायत के सभागार में सपा जिला कार्यसमिति की हुई बैठक, सपा के महासचिव शिवपाल सिंह यादव रहे मौजूद
Etawah, Etawah | Jul 11, 2024 सदर तहसील इलाके के जिला पंचायत के सभागार में जिला कार्यसमिति की बैठक की गई है जिसमे समाजवादी पार्टी के महासचिव शिवपाल सिंह की अध्यक्षता में की गई है। इस बैठक में सपा सांसद, पूर्व दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री, पूर्व जिलाध्यक्ष समेत पार्टी पदाधिकारी मौजूद रहे। इस मौके पर शिवपाल सिंह ने कार्यकर्ताओ को सम्बोधित किया और पार्टी को मजबूत करने के लिए दिशा निर्देश दिए