इटावा: मानिपुर मोड़ के समीप ट्रक का कट लगने से अनियंत्रित होकर फिसली बाइक, बाइक सवार चाचा भतीजे समेत 3 घायल, इलाज जारी
Etawah, Etawah | Jul 11, 2024 इकदिल थाना क्षेत्र के मानिकपुर मोड़ के समीप बीती रात बाइक से निमंत्रण खाने जा रहे, मैनपुरी निवासी राजू की बाइक में ट्रक ने कट मार दिया। जिससे उनकी बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई और बाइक पर सवार राजू व उनके चाचा राकेश व सतीश घायल हो गये। जिसके बाद उनके परिजन उपचार हेतु जिला अस्पताल लेकर पहुँचे, जहां डॉक्टर की देख-रेख में सभी का इलाज जारी हैं।