इटावा: इटावा रेलवे स्टेशन जंक्शन पर मालगाड़ी की चपेट में आया शख्स, शख्स की गंभीर हालत देखते हुए डॉक्टरों ने किया सैफई रेफर
Etawah, Etawah | Jul 10, 2024 इटावा रेलवे स्टेशन जंक्शन पर मालगाड़ी की चपेट में आया शख्स, शख्स की गंभीर हालत देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल से डॉक्टरों ने सैफई रेफर किया। मामला इटावा रेलवे स्टेशन जंक्शन का है। शख्स सुहावन मान्थों गोपालगंज बिहार का रहने वाला है। जानकारी के मुताबिक वह प्लेटफार्म 2 से ट्रेक पार कर रहा था, तभी मालगाड़ी की चपेट में आ गया।