बिंदकी: भवानीपुर गांव में पैदल रोड पार कर रही वृद्ध महिला को बाइक सवार ने मारी तेज टक्कर, गंभीर घायल को रेफर किया गया
फतेहपुर जनपद के कोतवाली बिंदकी क्षेत्र के अंतर्गत भवानीपुर गांव में सोमवार को दिन में करीब 11:00 बजे सुलावती देवी उम्र लगभग 60 वर्ष पत्नी स्वर्गीय राम अवतार निवासी बहुआ थाना ललौली जनपद फतेहपुर गंभीर घायल हो गई। जिनको सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिंदकी से प्राथमिक उपचार बाद जिला अस्पताल फतेहपुर रेफर कर दिया गया। फतेहपुर से कानपुर रेफर किया गया।