बालाघाट: महंगाई, खरीदी और वादाखिलाफी पर कांग्रेस का प्रदर्शन, राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन
किसानों, महिलाओं और आमजन से जुड़े मुद्दों को लेकर कांग्रेस ने जिले में धरना-प्रदर्शन कर सरकार के खिलाफ जोरदार विरोध दर्ज कराया। प्रदर्शन के बाद कांग्रेस नेताओं ने राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपते हुए सरकार की नीतियों पर सवाल उठाए। ज्ञापन में आरोप लगाया गया कि चुनाव के दौरान किए गए वादे अब तक पूरे नहीं हुए, जिससे जनता में आक्रोश बढ़ रहा है। कांग्रेस ने किसानों क