मुरैना: छौंदा गांव के स्कूल में पदस्थ शिक्षक की अंबाह बाईपास पर बिगड़ी तबीयत, जिला अस्पताल में किया मृत घोषित, हुआ पीएम
Morena, Morena | Jun 8, 2026 सिविल लाइन थाना क्षेत्र के अंबाह बाईपास पर रहने वाले शिक्षक की अचानक तबियत बिगड़ने लगी जिनको उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक जांच के बाद उनको मृत घोषित कर दिया और उनके शव को ले जाकर पीएम हाउस में रखवा दिया बताया गया है कि छौंदा गांव के स्कूल में पदस्थ थे जिनकी मौत हो गई है।