नवादा: केंदुआ गांव के पास साली के तिलक में जा रहे जीजा की सड़क हादसे में मौत, दो युवक घायल
Nawada, Nawada | Jul 3, 2026 नवादा: जिले के अकबरपुर प्रखंड के केंदुआ गांव के पास हुए दर्दनाक सड़क हादसे में साली के तिलक समारोह में जा रहे जीजा की मौत हो गई, जबकि बाइक पर सवार दो अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतक की पहचान रजौली थाना क्षेत्र के एकंबा गांव निवासी 25 वर्षीय सूरज राजवंशी के रूप में हुई है।