बेलहर: तरैया गांव से गिरफ्तार किए गए मारपीट मामले के दो वारंटी को पुलिस ने न्यायिक हिरासत में भेजा
Belhar, Banka | Jun 17, 2026 थाना क्षेत्र के तरैया गांव से मंगलवार की रात गिरफ्तार किए गए मारपीट मामले दो वारंटी जगरनाथ यादव और नवल सिंह को पुलिस ने बुधवार को 2 बजे दिन में मेडिकल जांच के बाद न्यायिक हिरासत में बांका भेज दिया। पुलिस पदाधिकारी ने बताया की दोनों वारंटी फरार चल रहे थे। जिन्हें गिरफ्तार कर बुधवार को न्यायिक हिरासत में बांका भेज दिया गया।