बदायूं: बदायूं के दहेमू पुलिया के पास डबल डेकर बस और पिकअप की भीषण भिड़ंत में दो मजदूरों की मौत, दो घायल
Budaun, Budaun | Mar 31, 2026 बदायूं जिले के थाना उझानी क्षेत्र के बरेली - मथुरा हाइवे पर दहेमू पुलिया के पास मंगलवार को 6 बजे के आसपास एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जहां डबल डेकर बस और पिकअप वाहन के बीच आमने-सामने की भीषण भिड़ंत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि पिकअप में सवार थाना उझानी क्षेत्र के सावंती नगला गांव के रहने वाले दुर्गेश व दिनेश की मौत हो गई और महेश व नीबूलाल घायल हो गए ।