बालाघाट: सुरवाही जंगल में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 425 किलो महुआ लाहन जब्त
जिले में अवैध शराब निर्माण और बिक्री के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत आबकारी विभाग ने शुक्रवार सुबह बड़ी कार्रवाई की। ग्राम सुरवाही के जंगल क्षेत्र में दबिश देकर टीम ने अवैध महुआ शराब बनाने में प्रयुक्त 425 किलोग्राम महुआ लाहन जब्त किया। जब्त सामग्री की अनुमानित कीमत करीब 42 हजार रुपये बताई गई है। कलेक्टर मृणाल मीना के निर्देश और जिला आबकारी अधिकारी अजीत