रोहिणी: रोहिणी में महिलाओं की सुरक्षा के लिए 'पिंक स्कूटी पेट्रोलिंग प्रोग्राम' की शुरुआत
रोहिणी डीसीपी कार्यालय ने महिलाओं की सुरक्षा के लिए 'पिंक स्कूटी पेट्रोलिंग प्रोग्राम' शुरू किया। डीसीपी शशांक जायसवाल ने इस पहल को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया, जिसका उद्देश्य सार्वजनिक जगहों पर पुलिस की मौजूदगी बढ़ाकर तुरंत मदद पहुंचाना है।