सुनेल: कस्बे में शीतला सप्तमी के पर्व पर शीतला माता को बसोड़े का लगाया गया भोग, मांगा सुख समृद्धि का आशीर्वाद
सुनेल कस्बे में सोमवार को शीतला सप्तमी का पर्व महिलाओं ने हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।इस दौरान महिलाओं ने शीतल माता को बसोड़े का भोग लगाया। महिलाओं ने रात्री को शीतला माता को लगने वाले समस्त प्रकार के भोग बना लिए थे। महिलाओं द्वारा बसोड़ा तैयार कर शीतला माता की पूजा अर्चना गई एवं शीतला माता को बसोड़े का भोग लगाया,तथा सुख समृद्धि की कामना की गई।