रतनगढ़: रतनगढ में जर्जर विद्युत पोल गिरे, कर्मचारियों ने कूदकर बचाई जान
रतनगढ में वार्ड 3 में आज दो जर्जर बिजली पोल गिर गए। मोहल्ले वासियों ने बताया कि विधुत कर्मी लाईट ठीक करने आये थे। ओर पोल के ऊपर चढ़े हुए थे। इस दौरान जर्जर पोल गिर गया और पास का एक ओर जर्जर पोल भी गिर गया। गनीमत रही कोई बड़ी दुर्घटना नही कर्मचारियों ने पोल से कूदकर जान बचाई।