लटेरी: लटेरी में दो अलग-अलग सार्वजनिक स्थानों पर गांजे का नशा करने के मामले में दो लोगों के खिलाफ की गई कार्रवाई
Lateri, Vidisha | Feb 23, 2024 लटेरी में दो अलग-अलग सार्वजनिक स्थानों पर गांजे का नाश करने के मामले में लटेरी पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ कार्यवाही की है। शुक्रवार को लटेरी थाने से मिली जानकारी के अनुसार शराब दुकान के पास और तहसील चौराहे के पास गांजे का नाश कर रहे दो लोगों के खिलाफ पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया है।