खोदावंदपुर: खोदावंदपुर थाना परिसर में लगा साप्ताहिक जनता दरबार, तीन मामलों की हुई सुनवाई
खोदावंदपुर थाना में भूमि विवाद से संबंधित समस्याओं के समाधान को लेकर शनिवार को साप्ताहिक जनता दरबार का आयोजन थानाध्यक्ष मिथिलेश कुमार व राजस्व कर्मचारी रंजीत कुमार के संयुक्त अध्यक्षता में आयोजित किया गया। जिसमें तीन मामले की सुनवाई की गई। नया एक भी मामला नहीं आया। जानकारी देते हुए राजस्व कर्मचारी ने बताया कि लंबित कुल नौ मामले में दो पक्षियों को दिया जाएगा।