खोदावंदपुर: गोगल टोल के मजदूर की कोलकाता में इलाज के दौरान हुई मौत, परिजनों में मचा कोहराम।
खोदावंदपुर थाना क्षेत्र के एक मजदूर की कोलकाता में इलाज के दौरान मौत हो गयी। मौत की खबर सुनते ही उसके परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक मजदूर बरियारपुर पश्चिमी पंचायत के वार्ड 09 स्थित गोगल टोल निवासी रामजपो महतो के 22 वर्षीय पुत्र शिवजी महतो है।घटना के संदर्भ में मृतक के परिजनों ने बताया कि शिवजी मसाला कंपनी में मजदूरी कर वापस अपने कमरा लौट रहा था।