खोदावंदपुर: बरियारपुर पश्चिमी पंचायत के वार्ड संख्या दो स्थित सदर बाजार टोला निवासी नवयुवक ने पारिवारिक विवाद में फांसी लगाकर कर ली
खोदावंदपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में पारिवारिक विवाद में एक नवयुवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया है। मृतक की पहचान बरियारपुर पश्चिमी पंचायत के वार्ड संख्या दो स्थित सदर बाजार टोला निवासी मोहम्मद गनी के 19 वर्षीय पुत्र मोहम्मद शाहिद के रूप में की गयी है। जानकारी के अनुसार परिवार में कहा सुनी की घटना से आक्रोशित नवयुवक ने आत्महत्या कर लिया।