सांगानेर: बिंदायका इलाके में बीती रात बिजली के कट्टर से एक दुकान का शटर काटकर लाखों रुपए का सामान चोरी, CCTV में कैद हुई तस्वीरें
बिंदायका थाना इलाके में सिरसी बेगस रोड स्थित निमेड़ा गांव में बीती रात चोरों ने एक बड़ी वारदात को अंजाम देते हुए दुकान का शटर काटकर लाखों रुपये का सामान चोरी करने का मामला सामने आया है। बदमाशों ने बड़ी ही सुनियोजित तरीके से बिजली के कटर का इस्तेमाल कर दुकान का शटर काटा और अंदर रखे कीमती सामान को लेकर फरार हो गए। हालांकि घटना देर रात की बताई जा रही है।