कटनी नगर: अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत जिला अस्पताल में किया गया मृतक का पीएम, रैपुरा रोड पर हुई घटना
जिले की सीमा से सटे हुए पन्ना जिले के रैपुरा रोड पर हुए एक सड़क हादसे में जिले के रीठी थाना बड़गांव निवासी राजाराम साहू 40 वर्ष की जिला अस्पताल में मौत हो गई। युवक रिश्तेदारी में रैपुरा गया हुआ था लौटते समय अज्ञात वाहन ने युवक की बाइक को टक्कर मार दी। गंभीर घायल युवक की इलाज दैरान मौत हो गई। मृतक का पीएम आज शुक्रवार सुबह 10 बजे जिला अस्पताल में किया गया।