कुंडा: मानिकपुर थाना क्षेत्र के भड़चक के पास घेराबंदी कर पुलिस ने कार सवार को एक कुंतल गांजे के साथ किया गिरफ्तार
मानिकपुर पुलिस ने भड़चक के पास गांजा लेकर सप्लाई करने जा रहे युवक को कार सहित धर दबोचा। कार की तलाशी के दौरान पैकेट में एक कुंतल गांजा मिला। पुलिस ने तौल कराने के साथ ही युवक के खिलाफ मुकदमा लिखने की तैयारी कर रही थी। पुलिस युवक ने युवक से पूछताछ की तो उसने अपना नाम अजय यादव निवासी बजहाभीट बताया।