मखदुमपुर: मिश्रीपुर गांव में मां की डांट से नाराज किशोरी ने खाया जहर, पीएमसीएच रेफर
मखदुमपुर थाना क्षेत्र के मिश्रीपुर गांव में मां की डांट से नाराज 16 वर्षीय संध्या कुमारी ने घर में रखा अनाज में डालने वाला जहरीला पदार्थ खा लिया। जहर खाने के बाद उसकी तबीयत बिगड़ने लगी, जिसके बाद परिजन उसे सदर अस्पताल जहानाबाद लेकर पहुंचे। डॉक्टरों ने पेट से जहर निकालने का प्रयास किया, लेकिन स्थिति गंभीर बनी रही।