गुना नगर: सैयदपूरा निवासी मांझी परिवार ने पुलिस पर मारपीट के लगाए गंभीर आरोप, एसपी को दिया ज्ञापन निष्पक्ष जांच की मांग
गुना कैंट थाना के सैयदपूरा शिव मंदिर के सामने निवासी फरियादी गुरु दयाल मांझी ने भाजपा माझी प्रकोष्ठ जिला संयोजक के लेटर पैड पर 6 जुलाई दोपहर को परिवार समाज के साथ एसपी को ज्ञापन दिया है। 3 जुलाई 2026 की रात कैंट पुलिस पर बिना वजह घर में मारपीट के गंभीर आरोप लगाए है जांच और कार्यवाही की मांग की है। फिलहाल पुलिस का पक्ष सामने नहीं आया, आने पर अपडेट दिया जाएगा।