चुआड़ विद्रोह के महानायक अमर वीर शहीद रघुनाथ महतो के शहादत दिवस के अवसर पर रविवार दिन के 11 बजे चक्रधरपुर स्थित दंदासाई के महतो साई स्थित बूढ़ा बाबा (शिव मंदिर) परिसर में टोटेमिक कुड़मी समाज छोटानागपुर की ओर से रक्तदान शिविर सह स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान मुख्य रूप से नगर परिषद के अध्यक्ष सन्नी उरांव उपस्थित थे।