झांसी: झांसी में युवक ने गर्लफ्रेंड के घर जाकर किया सुसाइड, शादी से इनकार करने पर खाया जहर
Jhansi, Jhansi | Jun 7, 2026 झांसी में गर्लफ्रेंड के घर जाकर एक युवक ने जहर खा लिया। इसके बाद वहां से बाइक लेकर निकल पड़ा। लगभग 20 किलोमीटर दूर उसकी तबीयत बिगड़ गई और वह गिर गया। घायल को मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया गया। जहां आज उसकी मौत हो गई। मृतक निहाल सिंह बड़ागांव थाना क्षेत्र के जौरी बुजुर्ग गांव का निवासी था निहाल का अपने बड़े भाई की साली से अफेयर था। उसकी शादी हो चुकी है।