अनूपपुर: सामतपुर में व्यक्ति ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, कोतवाली पुलिस जांच में जुटी
कोतवाली थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या किए जाने का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान राहुल सिंह (42) पिता उमेश सिंह निवासी सामतपुर वार्ड क्रमांक-1 के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, राहुल सिंह की पत्नी इन दिनों मायके गई हुई थी। परिजनों ने बताया कि वह शराब सेवन का आदी था और घटना वाली रात भी नशे में था।