बीसलपुर: खांडेपुर में प्रतिबंधित पेड़ों के कटान की लकड़ी से भरी पिकअप वन विभाग ने की पकड़ी
पीलीभीत के बीसलपुर ब्लॉक क्षेत्र की ग्राम पंचायत खांडेपुर में जूनियर हाईस्कूल मार्ग के चौड़ीकरण और गली निर्माण के दौरान प्रतिबंधित वृक्षों के कटान का मामला सामने आया है।ग्रामीणों की शिकायत पर वन विभाग की टीम ने 20 अक्टूबर को उगनपुर मरौरी के पास लकड़ी से भरी गाड़ी पकड़कर वन क्षेत्राधिकारी कार्यालय पहुंचा दी। वन दरोगा वसीम ने टीम के साथ कार्रवाई की।