रातू: पश्चिम बंगाल, असम और पांडिचेरी में भाजपा की जीत पर रातु में जश्न, लोगों ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर दी बधाई
Ratu, Ranchi | May 5, 2026 पश्चिम बंगाल, असम और पांडिचेरी में भाजपा की प्रचंड जीत पर रातु में जश्न का माहौल है। चुनाव घोषणा के बाद भाजपा कार्यकर्ताओ में उत्साह का माहौल देखा गया। जीत की खुशी पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी और आतिशबाजी कर खुशी का इजहार किया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने चुनाव के नतीजे के बाद सोमवार की शाम 6 बजे ढोल-नगाड़ों के साथ जीत का जश्न मनाया