खलीलाबाद के मोती नगर स्थित बड़ी ईदगाह में बृहस्पतिवार सुबह ईद उल अजहा की नमाज अकीदत के साथ अदा की गई। इस दौरान सांसद लक्ष्मीकांत उर्फ पप्पू निषाद, नगर पालिका अध्यक्ष जगत जायसवाल और अपर पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह ने नमाजियों से मुलाकात कर ईद की मुबारकबाद दी। नमाज के दौरान मुल्क में अमन-चैन, भाईचारे और खुशहाली की दुआ मांगी गई।