हरदोई: ऑक्सीजन कंसंट्रेटर में शॉर्ट सर्किट से आग लगने से मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में हड़कंप मचा
Hardoi, Hardoi | Oct 28, 2025 हरदोई मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी वार्ड में सोमवार रात अचानक ऑक्सीजन कंसंट्रेटर में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई, जिससे वार्ड में अफरा-तफरी मच गई। इसी दौरान सुरक्षाकर्मी रामसूरत ने बहादुरी दिखाते हुए अपनी जान जोखिम में डालकर जलते हुए कंसंट्रेटर को बाहर निकाल दिया। उनकी सूझबूझ से बड़ी दुर्घटना टल गई।