ज्ञानपुर: ज्ञानपुर से नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगाने वाला गिरफ्तार, पीड़िता को सकुशल बरामद किया गया
ज्ञानपुर थाना क्षेत्र में 16 वर्षीय नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी दीपक धईकार उर्फ बबलू (उम्र 19 वर्ष) को गिरफ्तार कर लिया। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक के निर्देश पर की गई। अपहृता को 24 घंटे के भीतर सकुशल बरामद कर लिया गया। आरोपी के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कर न्यायालय भेजा गया है।