गाज़ीपुर: महिला आरक्षण बिल पर कैबिनेट मंत्री संजय निषाद ने सपा पर हमला किया, कहा- ये वोट लेते हैं, लेकिन महिलाओं के साथ नहीं खड़े होते
गाजीपुर के एक दिवसीय दौरा पर पहुंचे कैबिनेट मंत्री संजय निषाद महिला आरक्षण बिल को लेकर सपा पर हमला बोला है। इस दौरान अखिलेश यादव पर तंज कसते हुए कहा अखिलेश यादव भी कंग्रेस के साथ 10 साल तक खड़े रहे। लेकिन ये लोग महिलाओं का वोट लिए लेकिन महिलाओं के साथ कभी खड़े नहीं रहे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने महिलाओं को शसक्त बनाने की दिशा में काम कर रहे है।