धमतरी: स्कूल में शिक्षकों की कमी से भड़के ग्रामीणों ने दी तालाबंदी की चेतावनी, जानिए क्या कहा
धमतरी जिले के बारना गांव में शिक्षकों की कमी अब बड़ा मुद्दा बनती जा रही है। स्कूलों में वर्षों से रिक्त पदों को लेकर ग्रामीणों का धैर्य जवाब देने लगा है। नाराज ग्रामीणों ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर प्रशासन से जल्द शिक्षकों की नियुक्ति की मांग की है। साथ ही चेतावनी दी है कि यदि जल्द व्यवस्था नहीं हुई तो स्कूल में तालाबंदी कर आंदोलन किया जाएगा