नानपारा: भैसाही गांव में लंगूर के हमले में दर्जन भर लोग घायल, सीएचसी में इलाज जारी, वन विभाग की रही निगरानी
रिसिया विकास खंड के ग्राम भैंसाही में एक आक्रामक लंगूर ने ग्रामीणों और राहगीरों पर हमला कर दिया, जिससे दर्जन भर लोग घायल हो गए। कई घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया है। सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची, लेकिन् लंगूर को पकड़ने में अभी तक सफलता नहीं मिली है। क्षेत्र में भय का माहौल बना हुआ है।