हुज़ूर: भोपाल क्राइम ब्रांच ने दो आरोपियों को पकड़ा, भारी मुनाफे का झांसा देने वाला अंतरराज्यीय गिरोह बेनकाब
Huzur, Bhopal | Jan 30, 2026 भोपाल क्राइम ब्रांच ने शेयर बाजार में भारी मुनाफे का लालच देकर लाखों रुपए की चपत लगाने वाले एक अंतरराज्यीय गिरोह से जुड़े दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरोह में शामिल ये आरोपी अपने नाम से बैंक खाते खुलवाकर साइबर अपराधियों को बेचते थे, जिनका उपयोग देशभर में ठगी के पैसों के लेन-देन के लिए किया जा रहा था।