हुज़ूर: शेयर मार्केट निवेश के नाम पर ₹9,91,900 की साइबर ठगी, मंदसौर से दो आरोपी गिरफ्तार
Huzur, Bhopal | Jan 30, 2026 भोपाल में शेयर मार्केट में निवेश का झांसा देकर 9 लाख 91 हजार 900 रुपये की साइबर ठगी का बड़ा मामला सामने आया है। साइबर क्राइम टीम भोपाल ने कार्रवाई करते हुए मंदसौर से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी बैंक खाते खुलवाकर उन्हें साइबर ठगो को बेचने का काम करते थे|