जमुई: जमुई के 33 केंद्रों पर दूसरे दिन मैट्रिक की परीक्षा शांतिपूर्वक हुई संपन्न,एक परीक्षार्थी निष्कासित, 575 रहे अनुपस्थित
Jamui, Jamui | Feb 16, 2024 मैट्रिक की परीक्षा के दूसरे दिन शुक्रवार को जिले के 33 केंद्रो पर शांतिपूर्ण माहौल में गणित विषय की परीक्षा संपन्न हुई। वहीं नकल के आरोप में एक परीक्षार्थी को निष्कासित किया गया। पहली पाली में गणित विषय की परीक्षा में 15,192 में 14,972 परीक्षार्थी उपस्थित रहे ।जबकि दूसरी पाली में 15,269 में से 14,914 परीक्षार्थी उपस्थित रहे। जबकि 575 अनुपस्थित रहे।