जमुई: नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म के मुख्य आरोपी ने जमुई कोर्ट में किया आत्मसमर्पण
Jamui, Jamui | Feb 16, 2024 खैरा थाना क्षेत्र के एक गांव में नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म मामले में फरार चल रहे मुख्य आरोपी ने शुक्रवार को बढ़ती पुलिस दबिश के कारण जमुई कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया। जिसे कड़ी सुरक्षा के बीच मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल लाया गया। जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। अभियुक्त की पहचान खादीग्राम निवासी संतोष राय के रूप में हुई है।