छोटीसादड़ी: ऑपरेशन त्रिनेत्र: छोटीसादड़ी पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, अफीम सैम्पल व ₹2.50 लाख सहित 2 आरोपियों को किया गिरफ्तार
प्रतापगढ़। जिले में चलाए जा रहे ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत पुलिस थाना छोटीसादड़ी ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 08.44 ग्राम अफीम सैम्पल, 2 लाख 50 हजार रुपये नकद और एक बिना नंबर की मोटरसाइकिल जब्त कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जब्त अफीम की अनुमानित कीमत करीब 40 हजार रुपये बताई जा रही है। जिला पुलिस अधीक्षक बी. आदित्य के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गजेन