डोमचांच: युवा राजद का युवा चौपाल कार्यक्रम सांस्कृतिक भवन में आयोजित
डोमचांच युवा राजद का युवा चौपाल कार्यक्रम शनिवार को 12 बजे सांस्कृतिक भवन, डोमचांच में हुई। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष मनोज रजक ने किया जबकि संचालन रघु कुमार ने किया। युवा चौपाल कार्यक्रम युवा राजद के प्रदेश अध्यक्ष रंजन यादव, प्रदेश युवा उपाध्यक्ष क्षितिज मिश्रा मुख्य रूप से शामिल हुए और प्रदेश में युवाओं के मुद्दों पर विस्तार से चर्चा किया।