शासन की मंशा के अनुरूप आमजन की शिकायतों के त्वरित और प्रभावी समाधान के उद्देश्य से आज तहसील सदर में 'सम्पूर्ण समाधान दिवस' का आयोजन किया गया। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में आयोजित इस जनसुनवाई कार्यक्रम में अपर पुलिस अधीक्षक नगर, उपजिलाधिकारी सदर सहित विभिन्न विभागों के आला अधिकारी और थाना प्रभारी मौजूद रहे।