कैराना: कैराना के मोहल्ला गुलशन नगर में जलभराव को लेकर नगरपालिका की बेरूखी, मुख्यमंत्री से की गई शिकायत
Kairana, Shamli | Apr 29, 2026 कैराना नगर के मोहल्ला गुलशन नगर निवासी मौलाना बिलाल अहमद ने बुधवार को मुख्यमंत्री जनसुनवाई पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई है। शाम करीब चार बजे शिकायतकर्ता ने बताया कि मोहल्ले के मुख्य मार्ग पर जल निकासी की व्यवस्था न होने के कारण गंदा पानी भरा हुआ है, जिस कारण सैकड़ों लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।