मुरैना में पुलिस शहीद दिवस पर वीर शहीदों को दी श्रद्धांजलि
मुरैना। पुलिस शहीद दिवस के अवसर पर 21 अक्टूबर 2026 को मुरैना स्थित शहीद स्मारक पर कर्तव्यपालन के दौरान अपने प्राणों का सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर पुलिस अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
बुधवार सुबह 9 बजे आयोजित कार्यक्रम में देश की सुरक्षा और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए अपने प्राण न्योछावर करने वाले वीर पुलिस जवानों के बलिदान को याद किया गया। पुलिस शहीद दिवस उन सभी वीर जवानों के प्रति सम्मान, कृतज्ञता और श्रद्धा व्यक्त करने का अवसर है, जिन्होंने कर्तव्य निभाते हुए सर्वोच्च बलिदान दिया।
वीर शहीदों का त्याग और समर्पण सदैव देशवासियों को प्रेरणा देता रहेगा।
#morena #मुरैना #पुलिस